नटखट चूहा
नटखट चूहा
Question 1:
खाली जगह भरो।
• इस कमरे में दो ………………………….. हैं। (खिड़की)
• बुआ समीना के लिए ढेरों ………………….. लाईं। (कॉपी)
• ………………मैदान में फ़ुटबॉल खेल रही हैं। (लड़की)
• गोविंद तेज़ी से ………………….. चढ़ रहा था। (सीढ़ी)
• गंदी जगह पर ……………….भिनभिनाती रहती हैं। (मक्खी)
Answer:
• इस कमरे में दो खिड़कियाँ हैं। (खिड़की)
• बुआ समीना के लिए ढेरों कॉपियाँ लाईं। (कॉपी)
• लड़कियाँ मैदान में फ़ुटबॉल खेल रही हैं। (लड़की)
• गोविंद तेज़ी से सीढ़ियाँ चढ़ रहा था। (सीढ़ी)
• गंदी जगह पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती हैं। (मक्खी)
Page No 95:
Question 1:
(क) तुम बजाज होते तो चूहे को कपड़ा देते या नहीं? क्यों?
(ख) चूहा राजा बनकर देखना चाहता था। तुम्हारे विचार से राजा दिन भर क्या करते होंगे?
(ग) तुम चूहा बनना पसंद करोगे या राजा? क्यों?
Answer:
(क) यदि मैं बजाज होता तो चूहे को कपड़ा दे देता क्योंकि कपड़ा नहीं देकर मेरा बहुत नुकसान होता है। थोड़ा-सा कपड़ा देने में मेरा नुकसान नहीं होता।
(ख) राजा दिनभर प्रजा की देखभाल व सुरक्षा संबंधी बातों पर विचार-विमर्श करते होगें। उन पर पूरी प्रजा की देखभाल और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी होती होगी। अत: वह इन्हीं सभी कामों में उलझे रहते होगें।
(ग) मैं चूहा बनना पसंद करूँगा। राजा का जीवन बहुत कठिन होता है। उसकी अधिकतर उम्र युद्ध करने में ही बीत जाती है। वह अपने राजमहल तक में सुरक्षित नहीं रहता है। उसके विद्रोही उसे मारने को आतुर रहते हैं। अतः वह कैदी जैसा जीवन जीता है। चूहा एक स्वतंत्र प्राणी होता है। इसलिए मैं चूहा बनाना चाहता हूँ।
Question 1:
दर्ज़ी अपने काम में कैंची, फ़ीते, मशीन, धागे आदि का इस्तेमाल करता है। ये लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैं-
बढ़ई | …………… | …………… |
रसोइया | …………… | …………… |
डॉक्टर | …………… | …………… |
कुम्हार | …………… | …………… |
चित्रकार | …………… | …………… |
किसान | …………… | …………… |
Answer:
बढ़ई | आरी | हथौड़ा |
रसोइया | करछी | चिमटा |
डॉक्टर | स्टेथोस्कोप | दवाइयाँ |
कुम्हार | चाक | मिट्टी |
चित्रकार | रंग | ब्रश |
किसान | हल | बैल |
Question 1:
दर्ज़ी शब्द में र की आवाज़ है जिसे ऊपर (
) निशान लगाकर लिखा जाता है। ऐसे ही कुछ और शब्द लिखो।
…………… | …………… | …………… |
…………… | …………… | …………… |
Answer:
मर्ज़ी | सर्दी | गर्मी |
घर्र | धर्म | कर्म |

No comments: