नटखट चूहा
नटखट चूहा
Question 1:
(क) दर्ज़ी चूहे की किस बात से डर गया?
(ख) चूहा टोपी क्यों पहनना चाहता था?
(ग) चूहा टोपी पर सितारे क्यों लगवाना चाहता था?
(घ) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिलने से क्यों मना कर दिया?
Answer:
(क) चूहे ने दर्ज़ी को कहा कि वह रात को अपनी सेना लेकर आएगा और उसके सारे कपड़े कुतर डालेगा। उसकी यह बात सुनकर दर्ज़ी डर गया।
(ख) चूहा स्वयं को अच्छा दिखाने के लिए टोपी पहनना चाहता था।
(ग) चूहे की टोपी सिलने के बाद सादी लग रही थी। वह उसे सुंदर बनाना चाहता था इसलिए उसमें सितारे लगवाना चाहता था।
(घ) दर्ज़ी को लगा होगा कि एक छोटा-सा चूहा क्या कपड़े पहनेगा इसलिए उसने टोपी सिलने से मना कर दिया।
Question 1:
(क) बारिश के मौसम में ऐसा क्या होता है जिससे चूहा अपने बिल में से निकल नहीं पाया होगा?
(ख) क्या तुम्हें भी चूहा नटखट लगा? क्यों?
(ग) कपड़े वाले ने, दर्ज़ी ने, सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया। तुम्हें इसका क्या कारण लगता है?
Answer:
(क) बरसात के कारण सड़कों पर चारों तरफ़ पानी ही पानी भर गया होगा इसलिए चूहा अपने घर से नहीं निकल पाया होगा।
(ख) ‘हाँ’ चूहा हमें भी नटखट लगा। उसने अपने नटखटपन से राजा, दुकानदार, दर्ज़ी तथा सितारे वाले तक को परेशान कर दिया था।
(ग) कपड़े वाले ने, दर्ज़ी ने तथा सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि वह छोटा सा जीव था। उन्हें लगा होगा कि यह हमारा क्या बिगाड़ लेगा।
Question 1:
(क) चूहा राजा के दरबार में गया।
(ख) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिल दी।
(ग) चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
(घ) चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
(ङ) चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
(च) चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
Answer:
(क)चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
(ख) चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
(ग) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिल दी।
(घ) चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
(ङ) चूहा राजा के दरबार में गया।
(च) चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
Page No 94:
Question 1:
चूहा अपने कामों के लिए बहुत से लोगों के पास गया। इन कामों के लिए तुम किसके पास जाओगे?
काम | नाम |
कपड़ा खरीदने | ……………………………………. |
लकड़ी की कुर्सी बनवाने | ……………………………………. |
किताब पर जिल्द चढ़वाने | ……………………………………. |
बाल कटवाने | ……………………………………. |
मोहल्ले की रखवाली करवाने | ……………………………………. |
मिट्टी के दीए और सुराही खरीदने | ……………………………………. |
माँ की घड़ी ठीक करवाने | ……………………………………. |
Answer:
काम | नाम |
कपड़ा खरीदने | कपड़े बेचने वाले दुकानदार के पास |
लकड़ी की कुर्सी बनवाने | बढ़ई के पास |
किताब पर जिल्द चढ़वाने | पुस्तक विक्रेता के पास |
बाल कटवाने | नाई के पास |
मोहल्ले की रखवाली करवाने | चौकीदार के पास |
मिट्टी के दीए और सुराही खरीदने | कुम्हार के पास |
माँ की घड़ी ठीक करवाने | घड़ीसाज़ के पास |

No comments: